⚡ बिहार का सबसे तेज Update ! biharjobalert.com

12th के बाद क्या करें। कौन सा Subject लें। आपका फैसला ही आप का भविष्य तय करता है।

12th के बाद क्या करें। कौन सा Subject लें। – अधिकांश विद्यार्थी के 12वीं पास करने के बाद मन में एक बड़ा सवाल आता है। की अब आगे क्या करें। सरकारी नौकरी या प्राइवेट जॉब्स क्या करे की मेरा भविष्य आगे अच्छा हो। आप सोचते है की कौन सा subject चुनें जिससे मेरा अच्छा करियर बने और भविष्य सुरक्षित हो। यह फैसला आपकी आगे की जिंदगी तय करता है। इसलिए विद्यार्थी को इसे सोच-समझकर लेना बहुत जरूरी होता है। हम आपको इस पोस्ट में ये बतायेगे की कौन सा स्ट्रीम किस विद्यार्थी को लेना चाहिए। Science, Commerce और Arts इन तीनों स्ट्रीम के बारे में विस्तार रूप से आपको बतायेगे। और आपको सही मार्गदर्शन देंगे।

12th के बाद क्या करें। कौन सा Subject लें।

आपका फैसला ही आगे का भविष्य तय करता है।

12th के बाद क्या करें। कौन सा Subject लें।

देखिये कुछ विद्यार्थी तो पहले से ही सोच कर रखते है की मुझे 12th के बाद क्या करना है , कौन सा स्ट्रीम लेना है। वो अपना फोकस पहले से ही रखते है। और रखना भी चाहिए। और कुछ विद्यार्थी ये सोचते है की 12th का एग्जाम होगा उसके बाद देखा जायेगा। की आगे क्या करना है। लेकिन ये बिलकुल गलत है।

हम आपको बताते है की 12th के बाद कौन कौन सा ऑप्शन रहता है। 12th पास करने के बाद मुखयतः अगर स्टूडेंट ग्रेजुएशन करना चाहता हैं तो तीन स्ट्रीम में सभी विद्यार्थी जाना पसंद करते है।
1. साइंस स्ट्रीम
2. कॉमर्स स्ट्रीम
3. आर्ट्स स्ट्रीम

विद्यार्थी का साइंस स्ट्रीम में  मुख्य व्यावहारिक कार्य पसंद करना।

1. साइंस स्ट्रीम – इसमें विद्यार्थी  के लिए अवसरों का समुंदर माना जाता है।

  • क्यू की साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट होता है जिनको मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में इंटरेस्ट हो। वैसे विद्यार्थी को साइंस स्ट्रीम लेना चाहिए। यह स्ट्रीम आपको सबसे ज्यादा करियर ऑप्शन देती है।

साइंस स्ट्रीम के मुख्य Subject : –

  • Physics
  • Chemistry
  • Mathematics (PCM)
  • Biology (PCB)

Career Options  : –

  • Engineering (B.Tech/BE/Politechnic etc.) 
  • Medical (MBBS/BDS/BSC Nursing/Pharmecy Course etc.)
  • Research & Scientist
विद्यार्थी का साइंस स्ट्रीम में भविष्य बनाने का बेहतरीन ऑप्शन। 
  • अगर विद्यार्थी को टेक्नोलॉजी और मशीनों में रुचि है, तो उनके लिए इंजीनियरिंग एक बेहतरीन विकल्प माना गया है। इसमें आपको Computer Science, Mechanical, Civil, Electrical जैसे कई ब्रांच में जाने का मौका मिलता हैं।
  • Medical line (MBBS, BDS, BAMS)
    अगर आपका सपना डॉक्टर बनना है, तो Biology के साथ Medical फील्ड में जा सकते हैं।
  • Research & Scientist
    Science पढ़कर आप रिसर्च फील्ड में भी जा सकते हैं और वैज्ञानिक बन सकते हैं।
  • IT & Computer Field
    BCA, MCA, Data Science, AI जैसे क्षेत्रों में भी आपके लिए अच्छा स्कोप है।
  • Note:- Science स्ट्रीम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप बाद में Commerce या Arts की तरफ भी जा सकते हैं, लेकिन आर्ट्स या कॉमर्स से साइंस में जाना संभव नहीं होता। इसलिए अगर आप कंफ्यूज हैं, तो Science एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है।
विद्यार्थी का कॉमर्स स्ट्रीम में  मुख्य व्यावहारिक कार्य पसंद करना।

2. कॉमर्स स्ट्रीम – इसमें विद्यार्थी को बिज़नेस और फाइनेंस छेत्र में भविष्य बनाने का मौका मिलता है।

Commerce उन छात्रों के लिए सही है जिन्हें Business, Finance और Accounting में रुचि है। यह स्ट्रीम आज के समय में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। और हर कोई यही चाहता है की अपना व्यवसाय हो।

 कॉमर्स स्ट्रीम के मुख्य Subject:

  • Accountancy
  • Business Studies
  • Economics
  • Mathematics (optional)

Career Options : –

  • Chartered Accountant (CA)
  • CA बनना एक प्रतिष्ठित और हाई-इनकम वाला करियर है।
  • Company Secretary (CS)
  • कंपनियों के कानूनी और प्रशासनिक काम संभालने का मौका मिलता है।
  • Banking & Finance
  • Banking सेक्टर में नौकरी के कई अवसर हैं।
  • Business Management (BBA, MBA)
  • Note:- अगर आप बिजनेस करना चाहते हैं या मैनेजमेंट में जाना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा रास्ता है।
विद्यार्थी का कॉमर्स स्ट्रीम में भविष्य बनाने का बेहतरीन ऑप्शन।

आज के समय में स्टार्टअप और बिजनेस का ट्रेंड बढ़ रहा है। Commerce स्ट्रीम आपको खुद का बिजनेस शुरू करने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने का मौका देता है।

  • CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट), CS (कंपनी सेक्रेटरी), ACCA (एसीसीए), और CFA (सीएफए) जैसे प्रोफेशनल कोर्स शीर्ष विकल्प हैं।
  • CA (Chartered Accountant): यह क्षेत्र सबसे प्रतिष्ठित है और ऑडिटिंग, टैक्स और फाइनेंशियल एडवाइस के लिए जाना जाता है।
  • CS (Company Secretary): कॉर्पोरेट कानून और प्रबंधन में रुचि रखने वालों के लिए उत्कृष्ट विकल्प।
  • CFA (Chartered Financial Analyst): निवेश बैंकिंग और पोर्टफोलियो प्रबंधन में उच्च-भुगतान वाली नौकरी।
  • ACCA (Association of Chartered Certified Accountants): वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त अकाउंटिंग कोर्स।
विद्यार्थी का आर्ट्स स्ट्रीम में  मुख्य व्यावहारिक कार्य पसंद करना।

3. आर्ट्स स्ट्रीम – इसमें उनके रचनात्मकता (Creativity), विश्लेषणात्मक कौशल (Analytical Skills) और सामाजिक समझ को विकसित करने का सबसे अच्छा तरीका है।

  • Arts स्ट्रीम को अक्सर लोग कमजोर समझते है , लेकिन उनको ये नहीं पता होता है की इसमें भी बहुत शानदार करियर ऑप्शन हैं। यह उन छात्रों के लिए सही है जिनकी रुचि क्रिएटिविटी, समाज और मानव व्यवहार को समझने में होती है।

आर्ट्स स्ट्रीम के मुख्य Subject:

  • History
  • Political Science
  • Geography
  • Sociology
  • Psychology

Career Options : –

  • Civil Services (IAS, IPS)
  • अगर आप सरकारी अधिकारी बनना चाहते हैं, तो Arts एक अच्छा विकल्प है।
  • Teacher / Professor
    पढ़ाई में रुचि है तो Teaching Field में जा सकते हैं।
  • Journalism & Media
    News, Media, Content Writing में करियर बना सकते हैं।
  • Law (LLB)
    वकील बनने के लिए Arts एक अच्छा आधार देता है।
  • Designing & Creative Field
    Fashion Designing, Graphic Designing जैसे क्षेत्र भी खुलते हैं।
विद्यार्थी का आर्ट्स स्ट्रीम में भविष्य बनाने का बेहतरीन ऑप्शन।
  • Arts स्ट्रीम में अवसर कम नहीं हैं, बस सही दिशा और मेहनत की जरूरत होती है। Civil Services और Law जैसे क्षेत्रों में Arts के छात्रों का दबदबा होता है। जनता और समाज का सेवा करने का बेहतरीन मौका मिलता हैं। 
  • लॉ (Law): 5 वर्षीय BA LLB/BBA LLB कोर्स CLAT या अन्य प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से वकील या लीगल एडवाइजर बनने का मौका मिलता हैं।
  • सिविल सेवा (Civil Services): BA (पॉलिटिकल साइंस/हिस्ट्री/ज्योग्राफी) के साथ UPSC या राज्य-स्तरीय परीक्षाओं जैसे BPSC, और भी (PCS) की तैयारी कर सकते हैं।
  • जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन (BJMC): पत्रकारिता, एंकरिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और डिजिटल मीडिया में करियर।
  • बिजनेस मैनेजमेंट (BBA): मैनेजमेंट फील्ड में कॉर्पोरेट, मार्केटिंग और एचआर (HR) में करियर।
  • फैशन/ग्राफिक डिजाइनिंग: B.Des (फैशन, ग्राफिक, UI/UX) रचनात्मक छात्रों के लिए, Pearl Academy या NIFT से कोर्स।
  • होटल मैनेजमेंट (BHM): पर्यटन और आतिथ्य सत्कार (Hospitality) सेक्टर में NCHMCT JEE के माध्यम से करियर।
  • डिजिटल मार्केटिंग: सर्टिफिकेशन कोर्स के बाद सोशल मीडिया मैनेजर, SEO एक्सपर्ट या कंटेंट क्रिएटर।
  • आज के समय में Technology, Business और Government Jobs तीनो क्षेत्र में काफी मांग है। इसलिए ऐसे क्षेत्र चुनें जिनमें भविष्य सुरक्षित हो।
अगर आपको सफलता चाहिए तो उसके लिए जरूरी टिप्स दिए गए है।
  • आप हमेशा अपने लक्ष्य पर फोकस रखें किसी के बात में नहीं आना है की ये कर लो वो कर लो ,आप अपना एक गोले रखिये।
  • आप रोजाना पढ़ाई की आदत बनाएं और पढाई को बोरिंग न समझे पढाई दिल और दिमाग से करे।
  • समय का सही उपयोग करें क्यू की कम्पटीशन बहुत बढ़ता जा रहा हैं अगर आप समय का सही उपयोग नहीं करेंगे तो ये समय फिर नहीं आने वाला है।
  • सोशल मिडिया से बचें , इसका मतलब ये नहीं की आप सोशल मिडिया का उपयोग नहीं करे , सोशल मिडिया का उपयोग नॉलेज के लिए करे।
  • सबसे इम्पोर्टेन्ट बात आप खुद पर विश्वास रखें , पढाई को ईमानदारी से करे रिजल्ट से नही डरे।
12वीं के बाद सही Subject चुनना आपकी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण निर्णय है।

निष्कर्ष (Conclusion):

  • 12वीं के बाद सही Subject चुनना आपकी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण निर्णय है। Science, Commerce और Arts – तीनों ही स्ट्रीम अपने-अपने तरीके से अच्छे हैं। जरूरी यह नहीं है कि कौन सा Subject ज्यादा अच्छा है, बल्कि यह है कि आपके लिए कौन सा Subject सही है।
  • अगर आप अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं, तो आप निश्चित रूप से सफलता की ओर बढ़ेंगे। याद रखें – मेहनत, लगन और सही दिशा ही कामयाबी का असली रास्ता है।
12th के बाद क्या करें। कौन सा Subject लें।
12th के बाद क्या करें। कौन सा Subject लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top